बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को कौन नहीं जानता। उन्होंने अपने काम की वजह से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपने परिवार और भारत का नाम ऊँचा किया है। प्रियंका चोपड़ा के बारे में कहा जाता है कि वो अपने पिता के काफ़ी क़रीब रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है जिसके बाद वो ट्रेंडिंग में चल रही हैं।
उन्होंने इस इंटरव्यू के ज़रिए बताया है कि उनके परिवार में सभी धर्मों का बराबर सम्मान रहा है। प्रियंका अपनी परवरिश पर बात करते हुए कहती हैं कि उनके पिता ने सब ध’र्मों का आदर करने की सीख दी थी। हाल में दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी ज़िन्दगी में भ’गवान के क्या मायने हैं और हाई पॉवर को लेकर उनका दृष्टिकोण कैसा है। अभिनेत्री ने कहा कि भारत में कई धर्म प्रचलित हैं जिनका प्रभाव उनके ऊपर पड़ा है।
उन्होंने कहा कि भारत को अध्यात्म के बिना नहीं देखा जा सकता है। वो कहती हैं कि कान्वेंट में पढ़ने की वजह से उन्हें क्रिस्चियन तहज़ीब का पता चला। उन्होंने दावा किया कि उनके पिता म’स्जिद में गाते थे, यही वजह है कि उन्हें इ’स्लाम के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि उनके घर में मंदिर था, जिसकी वजह से उन्हें हि’न्दू ध’र्म को समझने में आसानी हुई।
बकौल प्रियंका, उनके पिता कहा करते थे कि भले ही सभी धर्म अलग-अलग हैं मगर उन सबका सार एक ही है। प्रियंका ने कहा कि वो मानती हैं कि दुनिया में कोई दिव्य श’क्ति मौजूद है और उसमें वो आस्था रखती हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास हैं। दोनों ने मिलकर ऑस्कर नॉमिनेशन्स की घोषणा की है। उनकी फ़िल्म ‘द वाइट टाइगर’ को भी ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है।