Thift in Aishwrya Rajnikant house

Thift in Aishwrya Rajnikant house

कहते हैं फ़िल्म स्टार्स के पास कई महँगी चीज़ें होती हैं। ऐसे में लोगों की नज़र उनके साथ-साथ उनके घर पर  भी होती है। मौक़ा लगते ही कई चीज़ें ग़ायब भी कर दी जाती हैं। ऐसा ही हुआ है एक्टर रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के घर।(Thift in Aishwrya Rajnikant house)। साउथ फ़िल्म डायरेक्टर और सिंगर ऐश्वर्या रजनीकांत ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है।

ऐश्वर्या रजनीकांत ने बताया कि उनके घर के लॉकर एस 60 तोला सोना और हीरे ग़ायब हो गए हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत ने बताया कि चोरी हुए गहनों में डायमंड सेट, पुरानी सोने की ज्वैलरी, नवरत्न सेट, हार और चूड़ियाँ हैं। इनकी क़ीमत लाखों में है।पुलिस ने इस मामले को दर्ज करते ही जाँच शुरु कर दी है।
 
ऐश्वर्या ने ये भी बताया कि ये लाकर तीन जगहों पर शिफ्ट किया गया। साल 2019 में बहन की शादी में गहने पहने उसके बाद लॉकर में रखा। 2021 में 21 अगस्त को लॉकर को बाक़ी सामान के साथ पति धनुष के फ़्लैट में ले जाया गया। उसके बाद सितंबर में चेन्नई के अपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया। बाद में अप्रैल 2022 में फिर शिफ्ट किया गया। 

जब 10 फ़रवरी को फ़िल्ममेकर से अपना लॉकआर खोला तो गहने ग़ायब थे। इसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज करवायी। ऐश्वर्या रजनीकांत ने इस शिकायत में तीन लोगों पर शक जताया है। उनका कहना है कि गहने की चोरी में उन्हें अपनी नौकरानी ईश्वरी और लक्ष्मी के साथ ही ड्राइवर वेंकट पर शक है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है और जल्द ही सारी बातें सामने आ सकती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *