Salman ka Ghar

सलमान खान, फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जिसके चाहने वालों की तादाद करोड़ों में है। सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोइंग इतनी है कि फिल्में सिर्फ उनके नाम से ही करोड़ों कमा लेती हैं। सलमान ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में की थी। तब से अब तक उन्होंने बॉलीवुड को कई बड़ी हिट फिल्में दी, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने अभी तक खुद का एक बंगला नहीं खरीदा है। वह आज भी मुंबई में एक रूम वाले फ्लैट में ही रहते हैं। Salman ka Ghar

आखिर ऐसा क्यों है.? तो चलिए जानते हैं इसकी वजह.. सलमान खान अपनी फिल्मों के लिए इतनी ज्यादा फीस लेते हैं कि वह अपनी एक फिल्म की फीस से ही एक बंगला खरीद सकते हैं, लेकिन उन्होंने आज तक कोई बंगला नहीं खरीदा। ऐसा उन्होंने क्यों किया, इस बारे में खुद सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था। सलमान बताते हैं कि कुछ सालों पहले उन्होंने एक बंगला था, जो उनको काफी पसंद भी आया था।

सलमान ने इंटरव्यू में कहा था कि “कुछ टाइम पहले हमने एक बंगला देखा था, कुछ 10-12 साल पहले। मैंने कहा था डैडी (सलीम खान) एक बहुत अच्छी जगह जा रही है और वो 22 करोड़ की है। डैडी ने कहा तो इससे बात कर लो, अगर इतनी अच्छी लगती है तो खरीद लेते हैं। फिर डैडी ने कहा कि हां तो ये कर दो तो अच्छी है फिर इसे कंफर्म समझो। ओनर ने हाथ मिलाने आगे बढ़ा और पूछा कि वो प्रॉब्लम क्या था?”

सलमान खान आगे बताते हैं कि “तो डैड ने कहा कि आपकी जगह 22 करोड़ की है, और हम 20 करोड़ शॉर्ट हैं। पहले हम हजारों में शॉर्ट हुआ करते थे, फिर लाखों में हुए और अब करोड़ों में शॉर्ट होते हैं।” आपको बता दें कि सलमान खान ने भले ही साल 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन बतौर लीड अभिनेता उन्होंने 1989 में ‘मैंने प्यार किया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। Salman ka Ghar

By Arish Khan

Arish Khan is a content copy writer. He lives in Aligarh, Uttar Pradesh.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *