Salim Javed Jodi Kyun Tooti : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक बहुत ही मशहूर जोड़ी हुआ करती थी, जिसने कई बड़े कलाकारों को पहचान दिलाई है। इस जोड़ी ने कई ऐसी फिल्में दी हैं जिनको आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। कई सालों तक साथ काम करने के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे ये जोड़ी टूट गई.? हम बात कर रहे हैं मशहूर जोड़ी सलीम-जावेद के बारे में। फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही ऐसा कोई होगा जो इनको न पहचानता हो।

सलीम खान और जावेद अख्तर की ये जोड़ी बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हुआ करता था, जो एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्म देने के लिए जाना जाता था। लेकिन बिग बी यानि अमिताभ बच्चन की एक ना से ये जोड़ी टूट गई। आखिर ऐसा क्या हुआ, तो चलाए जानते हैं इसके बारे में। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को एक सुपरस्टार बनाने के पीछे इस जोड़ी का ही हाथ था।

लेकिन जब इस जोड़ी ने अमिताभ को एक फिल्म ऑफर की और उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया तो इसका खामियाजा काफी महंगा पड़ा। बता दें कि अनिल कपूर से पहले ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद अमिताभ बच्चन थे। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से साफ इंकार कर दिया। अमिताभ के इस एक ना से इन दोनों लेखकों की सुपरहिट जोड़ी टूट गई।

इस बात का जिक्र किताब ‘रिटन बाय सलीम जावेद: द स्टोरी ऑफ हिंदी सिनेमाज ग्रेटेस्ट स्क्रीन राइटर’ में किया गया है। इस किताब में लिखा गया है कि फिल्म के लिए पहली पसंद अमिताभ बच्चन थे लेकिन उनको ये किरदार पसंद नहीं आया और उन्होंने इस किरदार को निभाने से साफ इंकार कर दिया। ये बात साल 1981 की है जब अमिताभ ने इस फिल्म को ठुकरा दिया था और ये ही समय था जब सलीम-जावेद की ये जोड़ी टूट गई थी। Salim Javed Jodi Kyun Tooti

By Arish Khan

Arish Khan is a content copy writer. He lives in Aligarh, Uttar Pradesh.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *