Raveena Tandan Images रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1972 (Raveena Tandan Age – 50 Year) को हुआ। मुम्बई में पैदा हुईं रवीना का फ़िल्मी सफ़र पत्थर के फूल के साथ शुरू हुआ। इस फ़िल्म में उनके साथ सलमान ख़ान (Salman Khan) थे। 1991 में रिलीज़ हुई पत्थर के फूल (Patthar Ke Phool) बहुत कमाल तो नहीं दिखा सकी लेकिन रवीना की अदाकारी और सुंदरता निर्देशकों की नज़र में ज़रूर आ गई।
रवीना को पहली बड़ी कामयाबी 1994 की फ़िल्म दिलवाले (Dilwale) से मिली। रवीना ने इसके बाद इसी साल मोहरा (Tu Cheez Badi Hai Mast Mast Film) जैसी बड़ी हिट फ़िल्म में काम किया। 1998 में रिलीज़ हुई मशहूर कॉमेडी फ़िल्म दूल्हे राजा ने रवीना के पाँव बॉलीवुड में मज़बूत कर दिए। रवीना ने इस दौर में कई कॉमेडी फ़िल्मों में काम किया, ज़्यादातर में वो गोविंदा के अपोज़िट कॉस्ट की गई थीं।
1999 में आयी शूल ने रवीना को बतौर सीरियस अभिनेत्री स्थापित किया। 2002 में रिलीज़ हुई फ़िल्म अँखियों से गोली मारे उस समय तो बुरी तरह पिट गई थी लेकिन बाद में इस फ़िल्म को टीवी दर्शकों ने बहुत पसंद किया। यही हाल रवीना की अंदाज़ अपना अपना का भी रहा।
रवीना को 2001 में फ़िल्म दमन-ए विक्टिम ऑफ़ मार्शल वायलेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा गया। 2002 में आयी अक्स के लिए उन्हें स्पेशल परफॉरमेंस का फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड भी मिला। 2022 में रिलीज़ हुई OTT सीरीज़ अरण्यक के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफ़ेयर OTT अवार्ड मिला।
सन 1995 में रवीना ने दो बच्चों को गोद लिया था। 90 के दशक में उनका अक्षय कुमार के साथ अफ़ेयर रहा और मँगनी भी हो गई थी। बाद में दोनों अलग हो गए, रवीना को इसके बाद अनिल थडानी (Raveena Tandan Husband Name Anil Thadani) से प्यार हो गया। उन्होंने 2004 में शादी कर ली, रवीना ने इसके बाद दो बच्चों को जन्म दिया। Raveena Tandan Images
Pooja Hegde Biography in Hindi Beautiful Pictures
बेख़ुदी से शुरू हुआ था काजोल का फ़िल्मी सफ़र, कुछ ही समय में बनीं सबसे बड़ी एक्ट्रेस