पिछले साल आज के ही दिन बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल ने शादी की थी। आज उनकी शादी की पहली सालगिरह है और इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ा एक खास किस्सा सुनाने वाले हैं। एक ऐसा किस्सा जिसको सुनकर आपको हंसी भी आएगी और आप हैरान भी होंगे। पहले तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं, कपूर परिवार की जान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की। दोनों की शादी को आज पूरा एक साल हो गया है। (Ranbir Alia ki shadi)

बताते चलें कि शादी से पहले वह दोनों एक दूसरे और काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। जिसके बाद बीते साल दोनों शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन क्या आप जानते हैं.? आलिया सालों पहले ही रणबीर भी दुल्हनिया बनने वाली थी,? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं ये पूरा किस्सा। ये तब की है जब आलिया केवल 11 साल की थीं और रणबीर कपूर 20 साल के थे।

इस बीच संजय लीला भंसाली ने दोनों का बाल विवाह करवाने का फैसला किया था। वो बात अलग है कि असल जिंदगी में नहीं बल्कि एक फिल्म में। दरअसल, संजय लीला भंसाली साल 1976 में आई फिल्म ‘बालिका वधू’ का रीमेक करना चाहते थे और उसके लिए उन्होंने रणबीर और आलिया को चुना था। दोनों के फोटो शूट भी हो चुके थे। लेकिन किसी कारण संजय ने इस फिल्म को बनाने का फैसला बदल दिया।

हाल ही में खुद आलिया ने भी इस किस्से का जिक्र किया था। वह बताती हैं कि तब वह काफी छोटी थीं और फोटो शूट के लिए उनको रणबीर के कांधे पर सिर रखना था और ऐसा करने में उनको काफी शर्म आ रही थी। खैर फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की ‘बालिका वधू’ तो नहीं बन सकीं। लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने रणबीर को अपना दूल्हा जरूर बना लिया और आज उनकी एक बेटी भी है। (Ranbir Alia ki shadi)

By Arish Khan

Arish Khan is a content copy writer. He lives in Aligarh, Uttar Pradesh.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *