Pathaan aur Shehzada

Pathaan aur Shehzada : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पिछले कई दिनों से सिर्फ बॉलीवुड पर ही नहीं बल्कि देश के सभी सिनेमा घरों में राज कर रहे हैं। फिल्म पठान आज एक ऐसा मुकाम हासिल कर चुकी है कि हर कोई शाहरुख खान की तारीफ कर रहा है। लेकिन अब शाहरुख खान और पठान के आगे एक बड़ी चुनौती आने वाली है और अब देखना होगा की क्या पठान अब इस चुनौती का सामना कैसे करती है। तो चलिए आपको बताते है ये चुनौती है क्या.?

पिछले 23 दिनों से पठान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की इस फिल्म ने अब तक लगभग एक हजार करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, बात करें देशभर के कलेक्शन की तो पठान ने पूरे देश में अब तक 500 करोड़ से भी ज्यादा का आंकड़ा छू लिया है। इस बीच पठान के मेकर्स ने दर्शकों को एक खुशखबरी दी है।

बता दें कि आज यानी शुक्रवार के दिन फिल्म के मेकर्स ने पठान डे सेलिब्रेट करने की घोषणा की है। इसके साथ ही यश राज फिल्म्स ने एलान किया है कि देश के सभी सिनेमा घरों में पठान के लिए टिकटों के दाम गिरा दिए गए हैं। अब दर्शक कम पैसों में ही पठान को सिनेमा घरों में देख सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार यश राज फिल्म्स की इस घोषणा के बाद अब देशभर में सिर्फ 110 रुपये में लोग सिनेमाघरों में पठान देख सकेंगे। Pathaan aur Shehzada

वहीं, देखा जाए तो आज के दिन पठान के लिए दो बड़ी चुनौतियां भी हैं। क्योंकि आज दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिससे पठान के कलेक्शन पर काफी असर पड़ सकता है। बता दें कि आज यानि शुक्रवार के दिन शहजादा और एंट मैन रिलीज हो रही हैं। ऐसे में पठान का अच्छा कलेक्शन करना काफी मुश्किल होगा। इस बीच देखना होगा कि मेकर्स का ये फैसला कितना कारगर साबित होता है।

By Arish Khan

Arish Khan is a content copy writer. He lives in Aligarh, Uttar Pradesh.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *