Nyasa Devgan Viral Video: अजय देवगन और काजोल को जोड़ी बॉलीवुड की टॉप जोड़ियों में से एक है। दोनों बीते कई सालों से साथ हैं और आज तक दोनों के बीच किसी भी तरह के झगड़े के बारे में नहीं सुना गया है। आपको बता दें कि अजय देवगन और काजोल की तरह उनकी बेटी न्यासा देवगन भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह किसी न किसी कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
वह कभी अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आती हैं तो कभी अपने पेरेंट्स के घूमती हुई भी नजर आती हैं। उनको अक्सर अपने खास दोस्त ओरहान अवत्रामणि के साथ देखा जाता है। फैंस हर वक्त उनके बारे में जानने को बेचैन रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो के वायरल होने की वजह न तो न्यासा का लुक है और न ही उनकी खूबसूरती। इस वीडियो के वायरल होने की वजह न्यासा की आवाज है। अभी तक अपने वीडियो में न्यासा को देखा होगा, लेकिन अभी तक कोई ऐसा वीडियो सामने नहीं आया है, जिसमें वह कुछ बोलती नजर आ रही हों।
हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें न्यासा देवगन एक भाषण देती नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि न्यासा ये भाषण हिंदी में देती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यासा को हिंदी बोलने में कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि ये भाषण उन्होंने बच्चों की पढ़ाई की इंपोर्टेंस को लेकर दिया है। Nyasa Devgan Viral Video
हाल ही में वह ग्रामीण अहमदनगर में वंचित छात्रों के लिए एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां बच्चों को पढ़ाई का महत्व बताते हुए कहती हैं कि “जब से मैं बच्ची थी। मुझे पढ़ना बहुत पसंद है। मैं हर दिन 2-3 किताब पढती थी। मेरी मां को भी मुझे पढ़ाना बहुत पसंद था। आपको देखकर मुझे बहुत खुशी है। आप कभी पढ़ना बंद मत करो।”
बता दें कि न्यासा अभी फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी खूब फैन फॉलोइंग है। फैंस उनकी तस्वीरें देख काफी खुश हो जाते हैं, सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि फैंस उनको अब फिल्मों में भी देखने के लिए बेचैन हैं। लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में कब कदम रखने वाली हैं।
नुक़्ते वाले और बिना नुक़्ते वाले (1): “फ” और “फ़”….
1989 तक ये सीट थी कांग्रेस पार्टी का गढ़, क्या हुआ कि उसके बाद हुआ बुरा हाल..