PATHAAN ON TV
शाहरुख़ खान की फ़िल्म ‘पठान’ ने एक अलग ही रिकॉर्ड क़ायम किया है। पिछले 51 दिनों से फ़िल्म ने सिनेमाघर में कमाई के नए आँकड़े तय किए हैं। इस फ़िल्म की सफलता ने एक अलग ही परचम लहरा दिया है। (PATHAAN ON TV) शुरुआत से ही इसके कलेक्शन ने बॉक्स ऑफ़िस में कमाल मचाया था। बाद में नयी फ़िल्मों के दौरान भी मेकर्स ने पठान दिवस मनाने की घोषणा की और टिकट 100 रुपए कर दिए। इसके बाद दर्शकों में ख़ासा उत्साह दिखा।
पठान ने लोगों को एक अलग ही उत्साह से भरा। फिर चाहे फ़िल्म में शाहरुख़ को लम्बे समय के बाद देखना हो। या दीपिका शाहरुख़ की जोड़ी को एक बार फिर से पर्दे पर देखना।वहीं इस फ़िल्म में जॉन अब्राहम का किरदार भी पसंद किया गया। सलमान के कैमियो को तो भूला ही नहीं जा सकता। एक तरह से पठान सभी के लिए वो कंपलिट पैकेज बनकर सामने आयी जिसका लोगों को लम्बे समय से इंतज़ार था।
ये फ़िल्म न सिर्फ़ भारत बल्कि अमेरिका, कनाडा, यूएई, ओमान, कतर, मिस्र, बहरीन, यूके जैसे 135 सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर हो रही है। जैसे पठान का क्रेज़ बढ़ रहा है अब इसे OTT पर रीलिज़ करने का प्लान किया गया है।ऐसे में जो भी सिनेमाघरों में जाकर फ़िल्म का आनंद नहीं ले पाए वो भी इसे देख पाएँगे।
शाहरुख़ की फ़िल्म पठान को दर्शक अपने घर पर बैठे देख सकेंगे 22 अप्रैल को। यानी अब पठान सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद घर-घर में आने को तैयार है। इस खबर को सुनते ही फ़ैन्स काफ़ी ख़ुश हैं।वो अब अपनी चहेती फ़िल्म का आनंद घर बैठे ले सकेंगे। यही नहीं वो बार-बार इस फ़िल्म को देख सकते हैं। ये बात सभी के लिए काफ़ी ख़ुश करने वाली है। इसके साथ ही एक बार फिर ट्विटर पर ‘पठान’ ट्रेंड कर रहा है।