Nora Fatehi Thappad

नोरा फतेही का नाम आज बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में लिया जाता है। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अपने डांस मूव्स से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि एक बार बीच जंगल में एक शख्स ने उनके साथ बदतमीजी कर दी थी और उसने नोरा के थप्पड़ (Nora Fatehi Thappad) भी मार दिया था।

chuglibaz.com
chuglibaz.com

इस पूरे मामले का खुलासा नोरा फतेही ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर किया था। उन्होंने इस दौरान बताया था कि वो शख्स कोई और नहीं बल्कि उनका ही एक को-एक्टर था, जिससे उनकी बीच जंगल में लड़ाई हुई थी। इस पूरे मामले को याद कर नोरा फतेही भावुक भी हो गई और वहां मौजूद सभी लोग इस बात को सुनकर हैरान रह गए।

नोरा (Nora Fatehi Thappad) ने बताया कि “मैं अपने को-एक्टर के सात जंगल में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी। तभी वह मेरे साथ बदतमीजी करने लगा, जिसके कारण मैंने उसे थप्पड़ मार दिया और फिर उसने भी मुझे थप्पड़ मारा। इसके बाद मैंने दोबारा उसे थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उसने मेरे बाल खींचे। हमारे बीच बहुत बुरा झगड़ा हो गया था।” वह बताती हैं कि फिर वहां मजूद सभी लोगों ने इस झगड़े को खत्म करवाया।

chuglibaz.com

बताते चलें कि नोरा फतेही को आखिरी बार फिल्म ‘थैंक गॉड’ में देखा गया था। इस फिल्म के गाने ‘मनके मांगे हिते’ में उनको अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करते देखा गया था। दर्शकों को ये गाना और सिद्धार्थ-नोरा की जोड़ी भी काफी पसंद आई थी। फैंस ने इस गाने को काफी प्यार दिया। मिली जानकारी के अनुसार यूट्यूब पर इस गाने को मिलियंस में व्यूज मिले हैं।

By Arish Khan

Arish Khan is a content copy writer. He lives in Aligarh, Uttar Pradesh.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *