बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पीछे कुछ समय से भले ही फ्लॉप फिल्में दे रही हों। लेकिन उनकी एक्टिंग को खूब सराहा जाता है। वह फिल्म में अपना योगदान पूरी तरह से देती हैं, लेकिन दर्शकों को फिल्म की स्टोरी बिलकुल भी पसंद नहीं आती और ये ही वजह है कि उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। कुछ समय पहले कंगना की एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम ‘थलाइवी’ था। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।
इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जब रहा है कि इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर ने मेकर्स से 6 करोड़ रुपयों की रकम वापस करने की बात कही है और अगर मेकर्स ये रकम वापस नहीं करते हैं तो जल्दी ही डिस्ट्रीब्यूटर इस मामले को कोर्ट तक भी पहुंचा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार एंटरटेनमेंट चैनल जी इस फिल्म की डिस्ट्रीब्यूटर थी।
मिली जानकारी के अनुसार डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म ‘थलाइवी’ के मेकर्स से 6 करोड़ में डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे थे। लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। फिल्म को रिलीज हुए करीब डेढ़ साल हो चुका है। लेकिन अभी तक मेकर्स ने ये रकम वापस नहीं की है। जिसके चलते अब डिस्ट्रीब्यूटर ने प्रोडक्शन कंपनी को नोटिस भेजा है और साथ ही एक ईमेल के जरिए भी पैसों की डिमांड की है।
हैरान करने वाली बात ये है कि अभी तक प्रोडक्शन कंपनी की ओर से कोई भी रिस्पॉन्स नहीं आया है। जिसके चलते अब डिस्ट्रीब्यूटर कोर्ट का भी रुख कर सकते हैं। गौरतलब हैं कि अभी तक इस खबर की पुष्टि पूरी तरह से नहीं हुई है। लेकिन फिल्म की अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए इसको एक अफवाह बताया है। बता दें कि कंगना जल्दी ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्दर्शन खुद कंगना रनौत ने किया है।