Shashi Kapoor National Award Story
बॉलीवुड की फिल्मों की सफलता के पीछे हमेशा से ही कपूर परिवार का हाथ रहा है। पृथ्वीराज कपूर ने इसकी शुरुआत की थी और तबसे आज तक कपूर परिवार के सदस्य फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपनी एक्टिंग से दर्शकों को फिल्मों की ओर जागरूक करते हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे सिर्फ शशि कपूर की। (Shashi Kapoor National Award story)शशि कपूर बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे अभिनेता रहे हैं, जिन्होंने नेशनल अवार्ड लेने से इंकार कर दिया था। इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
शशि कपूर ने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत साल 1961 में की थी। इस साल उनकी पहली फिल्म ‘धर्मपुत्र’ रिलीज हुई थी। दर्शकों ने उनकी पहली ही फिल्म को भरपूर प्यार दिया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। दर्शक शशि कपूर की एक्टिंग के दीवाने हो गए थे और उनको डेब्यू फिल्म से ही सुपरस्टार बना दिया था।
बता दें कि इस फिल्म के लिए ही शशि कपूर को नेशनल अवार्ड मिल रहा था। लेकिन उन्होंने इसको लेने से इंकार कर दिया। ऐसी क्या वजह थी जिसके कारण उन्होंने ये कदम उठाया, तो चलिए जानते हैं। दरअसल, जब शशि कपूर को नेशनल अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया तो उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो वह कहते हैं कि उनके हिसाब से वह अभी इसके लायक नहीं हैं।
इस बात का खुलासा शशि कपूर ने खुद साल 2012 में दिए एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी नज़र में फिल्म में उनका काम इस लायक नहीं था कि उनको ये अवार्ड मिलना चाहिए और इस ही वजह से उन्होंने इसको लेने से इंकार कर दिया। शशि कपूर का ये फैसला उनके फैंस को पसंद तो नहीं आया लेकिन सब उनकी खूब तारीफ कर रहे थे। हालांकि बाद में शशि कपूर को कई सारे अवॉर्ड्स से नवाजा गया। इनमें पद्म भूषण से लेकर ‘दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड’ तक शामिल हैं।