आज की सुबह बॉलीवुड और मराठी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए दुः’ख भरी ख़बर लेकर आयी। फ़िल्म, टेलीविजन और रंगमंच अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में नि’धन हो गया। वो कुछ दिनों से ख़’राब सेह’त के चलते अस्प’ताल में भ’र्ती थे। उनका इला’ज पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्प’ताल में चल रहा था। उन्हें कुछ दिन पहले वेंटिलेंटर पर रखा गया था लेकिन सेह’त में कोई सुधा’र न हो सका और आ’ख़िर उन्होंने इस दुनिया को अलवि’दा कह दिया।
सुबह विक्रम गोखले के नि’धन के बाद से सभी शोका’कुल रहे। शनिवार को शाम 6 बजे उनका अं’तिम संस्कार पुणे में ही किया गया। यहाँ महाराष्ट्र के कई मुख्य कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए। उसके साथ ही अलग- अलग क्षेत्र के कलाकारों भी विक्रम गोखले को अं’तिम वि’दाई देने पहुँचे। मृ’त्यु के बाद से उनके पार्थिव शरीर को अं’तिम दर्शन के लिए बाल गंधर्व सभागृह में रखा गया था।प्रधानमंत्री ने विक्रम गोखले के नि’धन पर शो’क व्यक्त किया है।
विक्रम गोखले लम्बे समय से अपने अभिनय से लोगों का दिल जी’तते रहे हैं। उनका दमदार व्यक्तित्व उन्हें अलग ही अन्दाज़ में पेश करता है। चाहे वो क’म समय के लिए ही स्क्रीन पर नज़र आएँ लेकिन वो अपनी छाप हमेशा छो’ड़ते रहे हैं। फ़िल्म हम दिल दे चुके सनम में उनके किरदार को आज तक पहचाना जाता है। वहीं भूलभूलैया में उनका बेहद छोटा लेकिन ख़ास किरदार भु’लाए नहीं भू’लता।इसके अलावा वो कई नयी-पुरानी फ़िल्मों का हि’स्सा रहे हैं।
अमिताभ बच्चन की फ़िल्म प’रवान, हम दिल दे चु’के सनम, अग्निपथ, ख़ु’दा गवाह जैसी फ़िल्में उनके अभिनय को दिखाती हैं। तो वहीं उनके अभिनय के लिए उन्हें कई बड़े पुरस्कार भी मिल चुके हैं, जैसे उनकी मराठी फ़िल्म अनुमति( 2010) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा अगर उनके TV सीरियल्स की बात करें तो उन्हें अ’ल्पविरा’म, संजीवनी, इंद्रधनुष, जाना न दिल से दू’र जैसे धारावाहिकों में देखा गया है।