Farida jalal life Journey

Farida jalal life Journey

बॉलीवुड की फिल्में हों या टीवी सीरियल्स हर जगह अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री फरीदा जलाल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह हर जगह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।(Farida jalal life Journey) फरीदा जलाल ने बॉलीवुड के ज्यादातर दिग्गजों के साथ काम किया है। उन्होंने बतौर लीड अभिनेत्री भी फिल्मों में काम किया, इसके साथ ही उनको कई फिल्मों में मां, सास, दादी, नानी जैसे किरदार भी मिले।

असल बात तो ये है कि उनको पहचान भी इन किरदारों की बदौलत मिली। आज फिल्म इंडस्ट्री में कभी भी मां के या दादी-नानी के किरदार की बात होती है तो सबकी जहन में सबसे पहले फरीदा जलाल का ही चेहरा आता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत काफी कम उम्र में ही कर दी थी। वह महज 14 साल की थीं, जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा।

साल 1963 में महज 14 साल की उम्र में फरीदा जलाल ने फिल्म ‘तकदीर’ में राजेश खन्ना के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया। इस दौरान उनके काम को पसंद तो किया गया, लेकिन उनको वो पहचान हासिल नहीं हुई, जिसकी तमन्ना उनको थी। इसके बाद साल 1971 में फरीदा जलाल की एक और फिल्म आई जिसका नाम ‘पारस’ था। इस फिल्म से फरीदा जलाल को एक बड़ा मुकाम हासिल हुआ और फिल्म इंडस्ट्री में उनको पहचाना जाने लगा।

हालांकि ऐसी बहुत ही कम फिल्म हैं, जिसमें फरीदा जलाल को मुख्य अभिनेत्री के तौर पर देखा गया है। इसके बावजूद भी उन्होंने बॉलीवुड में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इन सभी फिल्मों में उनको दादी, नानी, मां और किसी किसी फिल्म में उनको बहन के किरदार में भी देखा गया है। फिल्म इंडस्ट्री में तो उन्होंने पहचान बना ही ली थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग का जादू बहुत से टीवी शोज में भी दिखाया और आज वह बॉलीवुड की मां कहलाती हैं।

By Arish Khan

Arish Khan is a content copy writer. He lives in Aligarh, Uttar Pradesh.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *