शाहरुख खान की पठान (Pathaan) महज पांच दिनों 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर हिट है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में धुआंधार कमाई कर बॉक्स ऑफिस का मौसम बिगाड़ दिया है। अब आने वाली हर फिल्म के आगे एक बहुत बड़ी चुनौती है, जिसे तोड़ना इतना आसान नहीं है।. पठान’ हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। अब तक, यह दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा पार कर चुकी है।
यह फिल्म जहां सभी की जुबान पर है, वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी ऐसे कई सेलेब्स हैं जो इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इन्हीं में निर्देशक अनुराग कश्यप भी शामिल हैं। अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘पठान’ की सफलता की तारीफ की है। अब, एक साक्षात्कार में, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने ‘पठान’ की सफलता के बारे में खुलकर बात की है।
इतना ही नहीं निर्देशक ने शाहरुख खान की तारीफों के पुल भी बांधे हैं। मीडिया संस्थान को दिए एक साक्षात्कार में, अनुराग कश्यप ने शाहरुख खान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘वह बेहद मजबूत इरादों वाले शख्स हैं, जो हमेशा विनम्र रहते हैं और हर तरह के हालात का सामना खामोशी के साथ बखूबी करते हैं। इस बार उन्होंने जवाब दिया है। इस बार उन्होंने स्क्रीन पर अपने काम से जवाब दिया। यह बेहद खूबसूरत है। उनकी आवाज बड़े पर्दे पर गूंज रही है। मैं समझ गया हूं कि वह क्या सिखाना चाहते हैं, ‘अपने काम से जवाब दो और बेवजह की बातें मत करो।’
पठान’ के ब्लॉकबस्टर हिट होने पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए, अनुराग कश्यप ने कहा, ‘लोग सिनेमा देखने के लिए वापस आ रहे हैं और लोग स्क्रीन पर नाच रहे हैं। लोग फिल्म के बारे में उत्साहित हैं। उत्साह है और यह उत्साह बहुत ही लाजवाब है। इस तरह का उत्साह काफी समय से गायब था। यह उत्साह सामाजिक-राजनीतिक बयान देने जैसा है।’ आपको बता दें, अगुराग कश्यप ‘पठान’ का फर्स्ट डे शो देखने गए थे और हॉल से बाहर आकर उन्होंने इसके गुणगान किए थे।
यह दूसरी बार है जब अनुराग ने ‘पठान’ की तारीफ की है। वहीं अगर अनुराग के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म ‘ऑलमोस्ट इन लव विद डीजे मोहब्बत’ है। यह एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें विक्की कौशल, अलाया एफ और करण मेहता मुख्य रोल में हैं। यह फिल्म 3 फरवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है। वहीं, शाहरुख खान की बात करें तो वह अगली बार नयनतारा के साथ ‘जवान’ और तापसी पन्नू के साथ ‘डंकी’ में नजर आएंगे।