Bhola Box Office Collection

Bhola Box Office Collection

हर हफ़्ते बॉलीवुड में किसी न किसी फ़िल्म और स्टार की क़िस्मत तय होती है। जब से शाहरुख़ की फ़िल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफ़िस में तहलका मचाया है। तभी से सभी को इंतज़ार है उस फ़िल्म का जो शाहरुख़ की फ़िल्म की तरह ही कुछ कमाल कर पाए। इसी बीच आयी दो ऐसी फ़िल्में जिनमें से एक का तो कुछ ख़ास कमाल नज़र नहीं आया। वहीं दूसरी ने दर्शकों को लुभाने में कुछ कमाल दिखाया।(Bhola Box Office Collection) ये दोनों फ़िल्में हैं राजकुमार राव और भूमि पेड़नेकर की फ़िल्म ‘भीड़’। और अजय देवगन की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म ‘भोला’।

भीड़ फ़िल्म में लोगों को कई तरह की कमियाँ नज़र आयीं। ब्लैक एंड वाइट फ़िल्म को शायद लोगों ने ख़ास सराहा नहीं। फिर भी फ़िल्म ने पहले दिन 42 लाख का कलेक्शन किया। वहीं बात भोला की करें तो इसकी ओपनिंग धाँसू रही। पहले ही दिन भोला ने लगभग 11.20 करोड़ की कमाई की। वैसे इस फ़िल्म के शुरुआती शो देखकर ये क़यास लगाए जा रहे थे कि फ़िल्म पिट सकती है।

भोला के दिन के पहले शो में कुछ ख़ास लोग नज़र नहीं आए। लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों का प्यार मिलने लगा। फ़िल्म के पहले दिन के कलेक्शन से ही इस बात का अंदाज़ा। लगाया जा सकता है। इस फ़िल्म को राम नवमी की छुट्टी का फ़ायदा भी मिला। दर्शकों की भीड़ की भीड़ भोला देखने जा पहुँची। इस फ़िल्म के निर्माता अजय देवगन ही हैं।ये चौथी बार है जब उन्होंने फ़िल्म प्रोड्यूस की है।

फ़िल्म साउथ की फ़िल्म कैथी की रिमेक है। लेकिन एक राहत की बात यही है कि इस फ़िल्म को रिमेक तो किया गया है। पर सीन दर सीन कॉपी नहीं किया गया है। इससे भले ही कहानी वही है लेकिन उसका अन्दाज़ अलग है। लोगों को ये बात लुभा रही है।जब फ़िल्म का ट्रेलर आया था तभी से लोगों की उत्सुकता फ़िल्म को लेकर बढ़ती जा रही थी। अब फ़िल्म को लोगों का भरपूर प्यार भी मिल गया। इस फ़िल्म में अजय के साथ उनकी दोस्त तब्बू भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *